राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
क्लोजर रिपोर्ट देने से सीबीआई का इनकार
bhaskar news
| Jun 24, 2012, 06:05AM IST
याचिका में कहा गया कि सीबीआई ने किस आधार पर मामले का खात्मा किया है। पूरी जानकारी उन्हें दी जाए, ताकि वे मामले में कुछ अन्य तथ्यों का खुलासा कर सकें। सीबीआई ने इसमें असमर्थता जताते हुए कहा कि वह रिपोर्ट नहीं दे पाएंगे।
2003 के विधानसभा के चुनाव के दौरान तत्कालीन कार्यवाहक मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर विधायकों को खरीदने का आरोप वीरेंद्र पांडे ने लगाया था। मामले को सीबीआई को सौंपा गया था। जांच के बाद सीबीआई ने यह कहते हुए मामला खत्म कर दिया कि अजीत जोगी पर आरोप ही नहीं बनता। वीरेंद्र ने याचिका लगाई थी। याचिका में उसने कहा है कि सीबीआई उन्हें अनुसंधान से संबंधित जानकारी लिखित में दे कि मामला किन आधारों पर खत्म कर दिया गया है।







