विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> CM Raman Singh

हिंसा टालने को रमन ने रुकवाया आंदोलन

Bhaskar news | Aug 07, 2012, 06:13AM IST
 
 

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद का रायपुर आने पर भाजयुमो कार्यकर्ता अब उनका विरोध नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हिंसा टालने के लिए भाजयुमो के आंदोलन को रुकवा दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार की शाम भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव और अन्य पदाधिकारियों को बुलाकर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस में टकराव होने पर हिंसा की आशंका है। इस तरह का टकराव राज्य के हित में नहीं है। जहां तक हरिप्रसाद के बयान की बात है जितना विरोध करना था, कर लिया। उनके बयान पर जनता खुद अपना फैसला देगी। इस तरह का बयान देने वालों को राज्य की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद सिंहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजयुमो ने अपना आंदोलन वापस करने का निर्णय लिया है। वैसे दिनभर भाजयुमो ने कल जोरदार प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की थी।


7 अगस्त को भाजयुमो के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस ने भी सोमवार को जोरदार तैयारी की थी। यहां तक कि जब शाम को भाजयुमो की सीएम से चर्चा चल रही थी तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल महापौर किरणमयी नायक और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रहे थे। महापौर ने हर पार्षद को पांच-पांच गाड़ियों में अपने लोगों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचने कहा था। इसके लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदर चंद धाड़ीवाल और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शर्मा को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले इसी संबंध में कांग्रेस भवन में दिन में पदाधिकारियों की अलग बैठक हो चुकी थी। कार्यकर्ता हजारों की संख्या में माना एयरपोर्ट पहुंचकर हरिप्रसाद को अपने सुरक्षा घेरे में रायपुर से दल्लीराजहरा तक ले जाने वाले थे ताकि भाजपा के कार्यकर्ताओं को विरोध का मौका ही न मिल पाए।


सारे गुट के नेताओं की तैयारी : भाजपा के विरोध को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के सभी गुट के नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर हरिप्रसाद का जोरदार स्वागत करने की तैयारी की थी। इसमें अजीत जोगी के समर्थकों से लेकर विद्याचरण शुक्ल और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. चरणदास महंत के समर्थक भी अपने लोगों के साथ एयरपोर्ट जाने का ऐलान कर चुके थे। हरिप्रसाद मंगलवार की सुबह 9 बजे रायपुर आने वाले हैं।

अब हम केवल स्वागत करेंगे : पटेल
भाजयुमो का आंदोलन वापस होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने कहा कि अब हम अपने प्रदेश प्रभारी का एयरपोर्ट स्वागत करने जाएंगे। विरोध और टकराव की कोई बात नहीं है।

लोकतंत्र के लिए अच्छा है : चौबे
नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजयुमो का आंदोलन वापस होना लोकतंत्र के लिए अच्छा कदम है। राज्य की राजनीति में हिंसात्मक गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

जनता देगी जवाब : अनुराग

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि मोर्चे ने कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद के खिलाफ आंदोलन स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर ऐसा किया गया। श्री प्रसाद को उनके भड़काऊ भाषण का अब जनता जवाब देगी। कांग्रेसी अपने नेताओं के अपमान से गुरेज नहीं करते।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment