आयोजकों ने उन्हें बाक्सिंग ग्लब्स पहना दिया। आयोजक चाहते थे कि मुख्यमंत्री किसी को पंच मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करें। हाजिर जवाब मुख्यमंत्री ने तत्काल चुटकी ली- मैं जिसे मारना चाहता हूं, वह सामने नहीं हैं।
उसके बाद खूब ठहाके लगे पर लोगों की नजरें वहां मौजूद नेताओं की ओर घूमने लगीं। वहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री चरणदास महंत, राज्य के पीडब्लूडी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और पूर्व महापौर सुनील सोनी मौजूद थे। मतलब इनमें से कोई भी सीएम के पंच के लायक नहीं था...।