विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> CM Taking Part In Planning Commission

योजना आयोग की बैठक में भाग लेंगे सीएम

Bhaskar News | May 18, 2012, 04:16AM IST
 
 

रायपुर. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अब योजना आयोग की बैठक में शामिल होंगे। पिछले साल नक्सलियों को मदद करने के आरोप में राजद्रोह की सजा पाए डॉ. विनायक सेन को योजना आयोग का सलाहकार बनाए जाने से उन्होंने योजना आयोग की बैठकों का बहिष्कार किया था। उसके बाद से ही वे बैठकों में शामिल होने नहीं जा रहे थे।





बिनायक सेन को जिस समिति में लिया गया था उसका कार्यकाल खत्म हो गया हैं। 31 मई को मुख्यमंत्री डा. सिंह नई दिल्ली में योजना आयोग की बैठक में शामिल होंगे। 31 मई को सीएम के नई दिल्ली प्रवास के कारण उनके निवास पर होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।





मुख्यमंत्री 24 मई को मुंबई प्रवास पर रहेंगे। इस दिन भी जनदर्शन स्थगित किया गया है। योजना आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री सालभर बाद शामिल होंगे। इसके पहले प्रदेश के आला अधिकारी इस बैठक में शामिल होते रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ रखी है।






सरकार और राज्य की पुलिस ने विनायक सेन को नक्सलियों के मददगार के रूप में कार्रवाई की। राज्य की पुलिस की कार्रवाई के बाद कोर्ट ने भी विनायक सेन को आरोपी मान लिया। उसके बाद उन्हें राजद्रोह की सजा सुनाई गई। बाद में वे सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए हैं।







उनकी सजा माफ नहीं हुई है। इस बीच केंद्र सरकार ने विनायक सेन को योजना आयोग का सलाहकार बना दिया। इस नियुक्ति से मुख्यमंत्री काफी नाराज हुए। यहां तक कि मुंख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से भी इसकी शिकायत की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment