राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एक ही दिन में मिल गया घोटाले का ठेका
Bhaskar News
| Jun 28, 2012, 07:12AM IST
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गोदामों से भुकेल, पेन्ड्रावन और सरायपाली की दुकानों तक अनाज पहुंचाने में हुई 67 लाख की धांधली में जिला सहकारी बैंक के अफसरों ने नियम - कानून को ताक पर रख दिया। उप पंजीयक व उनके नीचे के कर्मचारियों ने निविदा की शर्तो की अनदेखी करते हुए दर बढ़ा दी। मामले के जांच अधिकारी रायपुर सहकारी बैंक के अतिरिक्त सहायक प्रबंधक एके तिवारी ने अतिरिक्त विपणन अधिकारी मुख्य कार्यालय एलएन शर्मा के जवाब में पाया कि एक ही दिन में सारी कार्रवाई हो गई।
शाखा प्रबंधक एवं परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश बिंबे ने अपने जवाब में लिखा है कि कार्यवाहक शाखा प्रबंधक रामदास पटेल ने तत्कालीन नोडल अधिकारी महासमुंद और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक रायपुर ने फोन पर बढ़ी हुई दर पर भुगतान करने का आदेश दिया। उनके निर्देशानुसार भुगतान कर दिया।
गौरतलब है कि इन अधिकारियों को परिवहन दर में वृद्धि करने का अधिकार ही नहीं है। रामदास पटेल ने भी पूर्व नोडल अधिकारी महासमुंद और सीईओ रायपुर से फोन पर मिले निर्देश के बाद वृद्धि दर से भुगतान करने की बात कही है। लेकिन जांच समिति के सामने उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। सहकारिता विस्तार अधिकारी वेदराम पटेल और सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड पिथौरा संजय गुप्ता ने अपने पद और अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर वृद्धि दर से भुगतान के आदेश दिए।
सीईओ के आदेश का पालन नहीं
मामलों की शिकायत पर तत्कालीन सीईओ ने तीनों केंद्रों के परिवहनकर्ताओं को दी गई अतिरिक्त भुगतान की राशि के वसूली के आदेश 24 नवंबर 2011 को जारी किए थे। आज तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है।
जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जिला सहकारी बैंक की समिति की बैठक होगी। इसमें श्री तिवारी से मिली रिपोर्ट को रखा जाएगा। सदस्यों की आम राय से जो फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ थानों में आपराधिक मामले भी दर्ज किए सकते हैं।
एके अग्रवाल, सीईओ, जिला सहकारी बैंक रायपुर






