विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Days And Marriages Began

दो दिन और शादियां फिर पांच महीने नहीं

Bhaskar News | Jun 28, 2012, 07:21AM IST
 
 

रायपुर. शादियों का शोर दो दिन बाद थमने वाला है। 11 जून से शुरू हुए शादी के मुहूर्त 30 जून को खत्म हो रहे हैं। इसके पहले 30 अप्रैल से 11 जून तक भी शादी के मुहूर्त नहीं थे। 15, 16, 22, 24, 27 और 29 जून को शादी के बड़े मुहूर्त थे।

इन मुहूर्तो में शहर में जमकर शादियां हुईं। 30 जून के बाद हिंदू धर्म में शादियां लगभग पांच महीने बाद होंगी। ऐसा कई वर्षो के बाद हुआ है जब एक साथ पांच महीने शादी की कोई लगन नहीं मिली है। शादी के अलावा दूसरे मांगलिक कार्य भी इस दौरान नहीं होंगे।

विवाह अब 24 नवंबर से

30 जून को ही विष्णु शयन लग जाने के कारण इस तिथि के बाद विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। जुलाई में श्रावण मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद चार महीने तक एक भी शुभ संयोग नहीं बन रहा है। इस दौरान न केवल विवाह, बल्कि यज्ञ, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। कार्तिक शुल्क पक्ष में देवउठनी एकादशी यानी 24 नवंबर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment