विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Every Corner Of The Railway Station In The Eye Of The Camera

रेलवे स्टेशन का हर कोना होगा कैमरे की नजर में

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 06:24AM IST
 
 

रायपुर। राजधानी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है। स्टेशन में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि स्टेशन परिसर की निगरानी सही तरह से हो। रेलवे ने 19 कैमरों की खरीदी कर ली है।
 
स्टेशन के अलावा पंडरी और पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी आरक्षण केंद्र में भी दो-दो कैमरे लगेंगे। 11 कैमरे मार्च तक स्टेशन पर काम करने लगेंगे। स्टेशन पर पहले से ही रेलवे ने 24 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। 
 
जिन स्थानों को कैमरा नेटवर्क में शामिल किया जा रहा है, उसमें पार्सल कार्यालय भी है। यहां अब तक कैमरा नहीं लगा है। इसके अलावा आरक्षण केंद्र में भी तीन कैमरे लगेंगे। रायपुर स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर बुकिंग क्लर्क और कतार में लगे रेल यात्रियों दोनों को ही कैमरे की नजर में रखे जाने की तैयारी है। आरक्षण केंद्र की सभी गतिविधियों पर 
पैनी नजर रखी जाएगी।
 
अभी तक शहर के दो आरक्षण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, लेकिन अब रविवि परिसर और पंडरी के आरक्षण केंद्रों पर भी दो-दो कैमरे लगेंगे। कोशिश यही ही स्टेशन का एक भी हिस्सा कैमरे की जद से बाहर न रहे।
 
प्लेटफार्म पर 29 कैमरे
 
रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्मो और आने-जाने वाले द्वारों पर कैमरे की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के तहत 29 सीसीटीवी कैमरों की स्वीकृति मिली है। ढाई करोड़ रुपए के बजट में इन कैमरों को लगाने की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी गई है।
 
सुरक्षा के बेहतर इंतजाम के लिए स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म को सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जाएगा। जिन कैमरों की क्षमता कम है, उस जगह पर दूरी के हिसाब से दूसरा कैमरा लगाया जाएगा। अभी प्लेटफॉर्म नंबर ए-1 और सात नंबर पर कैमरे नहीं हैं। दो महीने में यहां भी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
 
एक महीने तक रहेगा रिकॉर्डिग डाटा
 
स्टेशन के परिसर के विभिन्न जगहों पर लगाए जाने वाले नए सीसीटीवी कैमरों में कई एडवांस फीचर्स हैं। कैमरे द्वारा की गई रिकॉर्डिग के डाटा को एक महीने तक रखा जाएगा। एक महीने के बाद यह स्वत: डिलीट हो जाएगा। रेलवे अपनी जरूरतों के अनुसार कुछ फुटेज को लाइब्रेरी में स्टोर भी करेगा। 
 
रेल अधिकारी देख सकेंगे लाइव
 
स्टेशन के आरक्षण केंद्रों सहित पार्सल कार्यालय में लगे कैमरे को सीधे डीआरएम कार्यालय से जोड़ दिया गया है। वर्तमान में डीआरएम पूर्णेंदु शेखर मिश्रा और सीनियर डीसीएम सोमनाथ मुखर्जी अपने कंप्यूटर सिस्टम पर सब कुछ लाइव देख सकते हैं। हाल ही में रायपुर रेल मंडल ने यह नया साफ्टवेयर लोड किया है, ताकि स्टेशन की सभी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा सके।
 
पारदर्शिता के लिए व्यवस्था
 
स्टेशन की सुरक्षा व काम-काज को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई है। अगले महीने तक 11 कैमरों को स्टेशन के साथ पंडरी व रविवि के आरक्षण केंद्रों पर लगाया जाएगा।
-सोमनाथ मुखर्जी, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर मंडल
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment