विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Featured On Three Pumps, 43 Million Gasoline - Die

तीन पंपों पर छापा, 43 लाख का पेट्रोल-डीजल जब्त

Bhaskar News | Jun 28, 2012, 06:59AM IST
 
 

रायपुर. शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारकर 43 लाख के पेट्रोल और डीजल जब्त कर लिए है। तीनों पंप सुरक्षा निधि की राशि अदा नहीं कर रहे थे। प्रशासन को पेट्रोल-डीजल का ब्योरा भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।

कलेक्टोरेट के सहायक खाद्य अधिकारी आरसी गुलाटी और संजय दुबे के नेतृत्व में दो टीमों ने तीनों पेट्रोल पंपों एवन फ्यूल्स सिलतरा, एमएस सर्विस तेलीबांधा और भंसाली फ्यूल्स सेरीखेड़ी में छापे मारे। तीनों पंप के स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं थे। पेट्रोल पंपों की सुरक्षा निधि राशि एक हजार से 12 हजार और नवीनीकरण शुल्क 100 से 12 सौ कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने अगस्त 2011 में राशि बढ़ाई है।

इन पेट्रोल पंपों के संचालकों ने अब तक बढ़ी हुई राशि का भुगतान नहीं किया। हर माह विभाग को पंप के हिसाब-किताब की जानकारी देने का प्रावधान है। तीनों पंप से जानकारी भी नहीं भेजी जा रही थी। खाद्य विभाग की टीम ने आला अफसरों के निर्देश पर अचानक छापा मारकर पंप के स्टॉक को जब्त कर लिया।

एवन फ्यूल्स में हुआ जमकर विवाद

सिलतरा के एवन फ्यूल्स के मालिकों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। पेट्रोल डीजल जब्त करने के बाद खाद्य अधिकारियों ने पंचनामा बनाया। पेट्रोल पंप के संचालकों ने उसी पंचनामे पर दस्तखत करने से मना कर दिया। पंप मालिक आरएस पांडे ने कहा कि उन्हें नोटिस नहीं दी गई है। बिना नोटिस किस तरह से कार्रवाई की जा सकती है।

उनका लाइसेंस 31 दिसंबर 2012 तक है। देर शाम उन्होंने कलेक्टर डा. रोहित यादव से भी शिकायत की। कलेक्टर ने पूरे मामले को एडीएम रमेश शर्मा के पास जांच के लिए भेजा। दूसरी ओ अफसरों ने भी पंप संचालक के असहयोग करने की शिकायत कलेक्टर यादव से की।

अब तक चार लाख की वसूली कलेक्टर डा. रोहित यादव ने कुछ दिनों पूर्व ही टिकरापारा के पाली फ्यूल्स और गुजार के महामाया एनर्जी पर दो लाख का जुर्माना किया है। इन पंपों के लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी थी। इसके बाद भी वहां पंप चलाया जा रहा था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment