राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सहायक प्रबंधक परीक्षा के लिए फॉर्म मिलने शुरू
भास्कर न्यूज
| Jan 06, 2013, 05:19AM IST
रायपुर. व्यापमं की ओर से आयोजित होने वाली सहायक प्रबंधक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र शनिवार से सभी डाक मुख्यालयों में मिलने शुरू हो गए।
उद्योग विभाग में रिक्त 75 पदों के लिए परीक्षा 10 फरवरी को सुबह 9 से 11:15 तक होगी।
व्यापमं के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रदीप चौबे ने बताया कि परीक्षा में सिर्फ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही शामिल हो सकते हैं।
आवेदनों की बिक्री 18 जनवरी तक की जा सकेगी। 19 जनवरी फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन है।






