विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Front Took Over Congress

शिक्षाकर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 06:30AM IST
 
 

रायपुर. शिक्षाकर्मियों का मुद्दा पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेने लगा है। कांग्रेस उनकी मांगों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। विधानसभा में शिक्षाकर्मियों के मुद्दे को कांग्रेस ने अपने एजेंडे में प्रमुखता में रखा है। 
 
वह सबसे पहले इसी मुद्दे को उठाएगी। दूसरी ओर शासन ने सोमवार को हड़ताली  शिक्षाकर्मियों पर कार्रवाई का अधिकार पंचायतों और जनपद पंचायतों को सौंप दिया है। सरपंचों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों का सर्वे करें।
 
अध्यापन कार्य से गायब शिक्षाकर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई करें।  हर जिले में बर्खास्तगी और निलंबन के बावजूद शिक्षाकर्मियों का आंदोलन जारी है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब भाजपा ने शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को मुद्दा बनाया था। अब भाजपा के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस उनकी मांगों के समर्थन में खड़ी हो गई है।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  नंदकुमार पटेल ने कहा कि सरकार शिक्षाकर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। उनसे जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा करना चाहिए। कांग्रेस पूरी तरह से शिक्षाकर्मियों के साथ है। नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए सरकार की नीति का विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार को उनकी मांगों के संबंध में अड़ियल रवैया छोड़ना चाहिए।
 
शीत सत्र आज से शुरू
 
विधानसभा का शीतकालीन सत्र  मंगलवार से शुरू हो रहा है। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। सदन में पहले दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल, विलासराव देशमुख, केएस सुदर्शन व अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्रवाई स्थगित हो जाएगी। 
 
सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयक व द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत होंगे। अशासकीय कार्य के लिए शुक्रवार 14 और 21 दिसंबर के दिन तय किए गए हैं। 12 व 13 दिसंबर को प्रश्नोत्तर व शासकीय कार्य होंगे।
 
 15 दिसंबर को तीसरे शनिवार को अवकाश रहेगा। 16 दिसंबर रविवार है और 17 दिसंबर को बैठक नहीं होगी। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती का अवकाश है। 19 व 20 दिसंबर को प्रश्नोत्तर व शासकीय कार्य होंगे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment