राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सिरसा गेट से ही भागना चाहता था गैंगस्टर उपेंद्र
भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 07:24AM IST

भिलाई। गैंगस्टर उपेंद्र सिंह की योजना सिरसा गेट के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोक कर भागने की थी। इसके लिए एक साथी को तीन बाइक की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसकी योजना पर उस वक्त पानी फिर गया जब बाइक मौके में नहीं पहुंची और योजना बदलनी पड़ी।
सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र सिंह के बेटे प्रीतम सिंह ने बाइक उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रूआबांधा निवासी बिल्लू नामक युवक को दी थी। वह सिरसा गेट के पास तीन बाइक लेकर मौजूद रहेगा। जनशताब्दी एक्सप्रेस में बैठे उपेंद्र के साथियों में कोई एक चेन पुलिंग करेगा।
ट्रेन के रुकने के बाद सभी उतर कर बाइक में सवार होकर पाटन की ओर निकल जाएंगे। योजना के मुताबिक सिरसा गेट के पास ही ट्रेन को रोका गया पर वहां बाइक नही थी। उपेंद्र सिंह व उसके साथियों ने देखा कि आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण पैदल भागना भी संभव नही था।
स्थिति के मद्देनजर उन्होंने दोबारा ट्रेन से ही आगे जाने का फैसला लिया। कुम्हारी में खारुन नदी के पुल के पास सूनसान जगह व पास से गुजर रही पक्की सड़क देखकर ट्रेन रुकवाई और रायपुर की ओर जा रही फल व्यवसायी केशव राव की आई-20 कार को रोकने के बाद उसमें सवार होकर पाटन की ओर निकल गए। जो आगे जाकर खम्हरिया रोड में वह पलट गई। जिसके बाद आरोपियों को पैदल ही भागना पड़ा।
सादी वर्दी में लगाए गए जवान
6 फरवरी से पुलिस के लगभग 700 जवान उनकी तलाश में लगाए गए थे। उपेंद्र और साथियों के राज्य से बाहर जाने की संभावना को देखते हुए एसपी ओपी पाल ने करीब 500 जवानों ने वापस बुला लिए है। अब लगभग 200 जवान सादे वर्दी में ही उनकी तलाश में लगाए गए हैं।







