राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Governor Will Celebrate Republic Day In Raipur And CM In Jagdalpur
गवर्नर राजधानी में और सीएम जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा
भास्कर न्यूज | Jan 26, 2013, 05:40AM IST
रायपुर। गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह राजधानी के पुलिस परेड मैदान में 26 जनवरी को सुबह 9 बजे होगी। राज्यपाल शेखर दत्त ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जगदलपुर में व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर में तिरंगा फहराएंगे।
राजधानी के साथ-साथ पुलिस ग्राउंड के परेड मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परेड ग्राउंड में एंट्री करने वाले तमाम दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। हर खासो-आम को उसी से गुजरकर भीतर पहुंचना होगा।
शहर में सुरक्षा के लिए 700 जवानों की तैनाती की गई है।
शुक्रवार शाम से ही सभी संवेदनशील इलाकों में पहरा बिठा दिया गया। राजधानी को भी सील करने की कोशिश की गई है। शहर में आने वाले तमाम रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। संदिग्ध नजर आने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। चार चक्के वाली गाड़ियों की डिक्की तक देखी जा रही है।
सिटी एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और एएसपी क्राइम श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के ढाबों और होटलों की जांच की।
एक-एक लॉज में ठहरे मुसाफिरों की जांच की। होटलों और लॉज में बिना किसी कारण से ठहरने वालों को सीधे थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।






