राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
डेढ़ घंटे 'कोबरा के साये में रहा 4 माह का बच्चा'
bhaskar news
| Jul 12, 2012, 04:21AM IST

भाग्य से बच्चे ने करवट नहीं बदली। सांप पकड़ने वाली टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ा, तब जाकर परिवार वालों ने राहत की सांस ली। सांप को पकड़ने के बाद नोआ नेचर वेलफेयर सोसाइटी के मोइज अहमद और एजाज अहमद ने बताया कि गुरुवार को सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
रविवि परिसर स्थित रेडियंट इंग्लिश स्कूल के करीब स्टाफ क्वार्टर हैं। यहां संजय साहू के मकान में दोपहर लगभग 12 बजे कोबरा घुसा था। बच्चे की मां सरस्वती घर में अकेली थी। बिस्तर पर सांप देखकर वह स्तब्ध रह गई। उसने पति को फोन पर इसकी सूचना दी। सांप बार-बार इधर से उधर हो रहा था। बाहर संजय के रिश्तेदार और करीबी जमा हो गए थे। किसी ने नोआ संस्था को सूचना दी। आधे घंटे में टीम पहुंच गई और सांप पकड़ लिया गया।






