देवी के आशीर्वाद से वह 20-20 किलो के पत्थर को पैर में बांध कर आसानी से घूम रहा है। इसमें उसे कोई शारीरिक पीड़ा भी नहीं होती हैं। वह पैर में पत्थर बांधकर ही उड़ीसा, छग के साथ मुंबई, राची, मप्र, उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित अन्य स्थानों में भी जा चुका हैं।
राजू ने अपने दोनों पैर में पत्थर बांधकर घूमने के साथ सिर पर ईंट को भी फोड़कर करतब दिखाता हैं। लोगें से मिले रुपयों को रखने का भी उसकी एक अलग अदा है। रुपयों को वह सीना, पेट में आलपीन से चुभोकर रखता हैं। गुरुवार को शहर में चौड़ीकरण के साथ साथ पैरों में पत्थर बांध कर घूम रहे राजू की चर्चा रही।