विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Honorarium Of Anganwadi Workers And Assistants Will Be Double

दोगुना होगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय

शिव दुबे | Jan 26, 2013, 06:46AM IST
 
 

रायपुर। राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को राज्य सरकार से मिलने वाला मानदेय दोगुना हो जाएगा। इसका लाभ 94 हजार कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मिलेगा। इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करने वाले हैं।  
 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी 500 रुपए मानदेय राज्य की ओर से दिया जाता है। इसे बढ़ा कर 1000 रुपए कर दिया जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 250 रुपए के स्थान पर 500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 3500 के बजाय 4000 रुपए मिलने लगेंगे।
   
अपनी मांगों को लेकर राज्यभर की कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों रायपुर में धरना प्रदर्शन किया था। राज्य में इस समय 43 हजार 763 आंगनबाड़ी केंद्रों और 6548 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 लाख बच्चों की देखरेख इन कार्यकर्ताओं के द्वारा की जाती है।  
 
आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट योजना के तहत पैकेट दिए जाने के स्थान पर पका हुआ गरम खाना देने के लिए हर केंद्र को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे ताकि वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस योजना की शुरुआत आदिवासी क्षेत्रों से की जाएगी। बाद में इसका विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा। 
 
कैरोसिन मुक्त राज्य  
 
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य को कैरोसिन मुक्त राज्य बनाने का ऐलान किया जाएगा। इसके तहत सरकार की पुरानी घोषणा को फिर से दोहराया जाएगा। इसमें राजनांदगांव और कवर्धा जिले के 10 ब्लाक और 85 अधिसूचित ब्लाकों में 13 लाख परिवारों को सोलर लैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा 95 विकासखंडों के 16 लाख छात्रों को सोलर टेबल लैंप दिए जाएंगे।  
 
 
एससी-एसटी वर्ग के 34 लाख छात्र होंगे लाभांवित 
 
एससी और एसटी के छात्रवृत्ति भी होगी दोगुनी
 
एससी और एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी की जा रही है। इससे 34 लाख छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ होगा। इसी प्रकार आईटीआई में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को 125 रुपए के बजाय 300 रुपए दिए जाने का ऐलान हो सकता है। युवाओं के विकास में योगदान देने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना शुरू की जा रही है।  
 
चावल योजना में अब 42 लाख परिवार
 
गरीबों को सस्ता चावल देने की योजना में अब 35 लाख परिवारों के स्थान पर 42 लाख परिवारों को लाया जा रहा है। भाजपा सरकार की दूसरी पारी में विधानसभा चुनाव के पहले यह अंतिम गणतंत्र दिवस समारोह है। इसलिए सरकार इस मौके को भुनाने का प्रयास करेगी। हालांकि कई बड़ी घोषणाओं को सरकार बजट के लिए बचाकर रखना चाहती है। 
 
 
किडनी के लिए तीन लाख और ब्रेन हेमरेज के लिए दो लाख
 
स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए राज्य सरकार स्मार्ट कार्ड योजना के दायरे में 17 और बीमारियों को ला रही है। इसमें अब तक 13 बीमारियों का इलाज होता आ रहा है। अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ३ लाख व ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। राज्य के 56 लाख परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। 108 नंबर वाली संजीवनी एंबुलेंस की तर्ज पर राज्य में महतारी एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। इसका नंबर 102 होगा।  
 
नए जिलों में नए ब्लाक का गठन होंगे चुनावी मुद्दे  
 
राज्य सरकार इस बार नए ब्लाकों के गठन को चुनावी मुद्दे के रुप में इस्तेमाल करना चाह रही है। इसके लिए ब्लाक पुनर्गठन आयोग का गठन तो कर दिया गया है, पर नए ब्लाकों की घोषणा बाद में की जाएगी। सरकार ब्लाक गठन के मामले को अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर बताने का प्रयास करेगी। करीब 30 नए ब्लाक राज्य में सरकार बना सकती है। 9 नए जिलों के बाद ब्लाकों की सीमा का नए सिरे से सीमांकन करने की जरूरत है।
 
महिला छात्रावासों के लिए महिला होमगार्ड 
 
हाल में कांकेर में कन्या छात्रावास में हुए रेप कांड के सरकार वहां की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है। इसमें महिला छात्रावासों में महिला होमगार्ड की नियुक्ति की जाएगी। इसके  लिए एक हजार महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment