विज्ञापन
 
 
 
 

पुलिस जुटी रही हुड़दंगियों की पहचान करने में, नेता पलटे अपने बयान से

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 02:13(09/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
जगदलपुर. शिक्षक-छात्रा कांड के तीसरे दिन पुलिस अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों को पहचानने में दिन भर जुटी रही। एसपी ने खुद घटना के दिन शूट किए गए वीडियो फुटेज देखे। सोमवार की शाला परिसर में हुड़दंग करने वालों की पहचान कर ली गई है और चार लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अगर अभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में गलत संदेश जाएगा। इधर निर्मल स्कूल में मामले के तीसरे दिन बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है।




एसआई व आरक्षकों का हुआ मुलाहिजा : बवाल के दौरान की गई मारपीट में घायल पुलिस कर्मियों का मुलाहिजा मंगलवार की देर रात मेकाज में करवाया गया । यहां एसआई त्रिनाथ त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, आरक्षक त्रिपुरारी राय व सुभाष विश्वास का एमएलसी करवाया गया। चारों पर भीड़ की आड़ में कथित कुछ नेताओं ने हमला किया था। घटना में इन्हें चोटें भी पहुंची थी।



आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस


तोडफोड व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने राजा तिवारी ओर रवि राज को आरोपी बनाया हैं। दोनो आरोपियों के घरों में पुलिस ने एक नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में दोनो को थाने आ कर अपना पक्ष रखने कहा गया है।


एसपी रतन लाल डांगी ने बताया कि इनके आलावा अन्य राजनितिक दलों से जुडे 1 दर्जन से ज्यादा युवक जांच के दायरे में हैँ। वीडियो फुटेज मे कई छात्र व युवा नेता भी तोडफोड करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों से उलझते हुए भी इन्हें देखा गया है। जांच के बाद इन पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। इधर समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपियों ने अपना पक्ष थाने में आकर नहीं रखा है।



मेरा तो नाम नहीं है न


सोमवार को आवेश में आकर शहर के अलग-अलग राजनीतिक संगठनों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में 4 घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़ व मारपीट की, लेकिन पूरे प्रकरण में प्रार्थी के सामने नहीं आने के बाद हंगामा खड़ा करने वाले नेताओं में डर देखा जा रहा है। कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नेता अपने-अपने सोर्स से यह पता लगाने में जुटे है कि कहीं उनका नाम भी तो पुलिस की लिस्ट में शामिल नहीं है। इधर कुछ नेता सोमवार को दिए गए बयानों से भी पलट गए और पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।


सुरक्षा हटाई


हास्पिटल में भर्ती निर्मल विद्यालय के शिक्षक चक्रधर पटनायक की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को हास्पिटल से हटा लिया गया है। अभी चौकी में तैनात जवान ही शिक्षक की सुरक्षा देख रहे हैं। विदित हो कि सोमवार को हुई मारपीट में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे टेलीमेडिसीन कक्ष में उपचार के लिए रखा गया था और उनकी सुरक्षा के लिए कुछ जवानों को वहां पर तनात किया गया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

Keeping it hot
Tribute to Rajiv Gandhi
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment