राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शिकायत नहीं मिलने से नहीं हो रही अवैध पर कार्रवाई
bhaskar news | Jun 26, 2012, 07:07AM IST

रोड के किनारे बने भवन की दीवार पर नेशनल हाईवे के किसी इंजीनियर का मोबाइल नंबर जरूर लिखा है। जहां यह भी लिखा है कि किसी भी तरह की शिकायत होने पर इस नंबर पर फोन कर सूचित करें। भास्कर की टीम के बार-बार फोन करने पर मोबाइल को कवरेज एरिया से बाहर बताया जा रहा था। इससे यह भी साफ हो गया कि अगर किसी को शिकायत हो तो वह मोबाइल नंबर भी काम नहीं आएगा। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अफसरों का दावा है कि वह मोबाइल नंबर चालू है।
अभी तक नहीं मिली शिकायत
हमारे यहां जांच का सिस्टम है लेकिन शिकायत मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अभी तक अधिक पैसे वसूलने की कोई शिकायत नहीं मिली है।ञ्जञ्ज
डीके प्रधान, ईएनसी पीडब्ल्यू
ड्राइवरों ने भास्कर को नागपुर से किया फोन
दैनिक भास्कर में अवैध वसूली का खुलासा होने के बाद कुछ ड्राइवरों ने भास्कर से संपर्क किया। उन्होंने संवाददाता का मोबाइल नंबर हासिल किया और अपनी पीड़ा सुनाई। ड्राइवरों ने बताया कि टोल नाके पर सुबह-शाम पैसा वसूलने वालों की भीड़ रहती है। ड्राइवर विरोध नहीं कर पाता। इस वजह से नाके वालों के हौसले बुलंद हैं।







