रायपुर/धमतरी. परेवाडीह में नवविवाहिता को दहेज कम लाने पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि टेकारी निवासी सावित्री साहू का विवाह नौ महीने पहले 26 अप्रैल 2011 को परेवाडीह निवासी दुलार सिंह गजपाल के साथ हुआ, तब से लेकर अब तक उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ना मिल रही है।
अजरुनी पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से सावित्री को दहेज लाने के लिए पति दुलार सिंह, ससुर कार्तिक राम, सास पर्वत बाई, डेढ़ सास अभिबाई और जेठ बैसाखूराम द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। तंग आकर सावित्री मायके चली आई। इसके बाद 6 फरवरी को सीधे रायपुर पहुंच कर महिला थाना में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।