विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Lathi Charge On Congressman In Chhatisgarh

आश्रम में दुष्कर्म के विरोध के चलते हुआ बंद, कांग्रेसियों पर बरसी लाठियां

भास्कर न्यूज | Jan 10, 2013, 06:38AM IST
 
 

रायपुर। कांकेर के कन्या आश्रम में दर्जनभर नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद कराया। इस दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़पें हुईं।
 
गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बंगले का घेराव करने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं। कांग्रेसियों ने दुष्कर्म की घटना के बावजूद ट्राइबल मंत्री केदार कश्यप के विदेश दौरे पर रहने की निंदा की।
 
एनएसयूआई ने स्कूल-कॉलेज बंद करवाए तो युवक कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली। कोरबा में महिला कांग्रेस ने गृहमंत्री के बयान के खिलाफ रैली निकाली।
 
सरायपाली, बसना, बागबहरा, बस्तर और राजनांदगांव में बंद शांतिपूर्ण रहा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बंद रहने से बैंकों में लोग कम नजर आए।
 
कोंडागांव व नारायणपुर जिलों में तो बंद के कारण यात्रियों को पीने का पानी भी नहीं मिला। बीजापुर में कांग्रेसियों ने रैली निकाली। राज्य सरकार का पुतला जलाया।
 
कहां-कैसा रहा असर
 
रायपुर : जेल रोड पर कांग्रेसियों पर बरसीं लाठियां। पूर्व सीएम अजीत जोगी और पुलिस के बीच जयस्तंभ चौक पर नोक-झोंक। फूलचौक पर भी तनाव।
 
महासमुंद : एसडीएम के साथ विधायक अग्नि चंद्राकर का विवाद, 41 समर्थकों के साथ गिरफ्तार, शाम को रिहा।
 
धमतरी : हैदराबाद के विधायक आवैसी के बयान के विरोध में निकली सर्व हिंदू समाज की रैली के दौरान तनाव।
 
बिलासपुर: सर्व आदिवासी समाज, गोंड़ समाज ने छात्राओं के साथ रैली निकाली।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment