राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एमबीबीएस की ऑनलाइन काउंसिलिंग वेबसाइट तैयार
Bhaskar news | Jul 11, 2012, 07:26AM IST

पीएमटी में चुने गए छात्रों को मेडिकल व डेंटल कॉलेजों मंे नए आरक्षण के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। अनुसूचित जनजाति के छात्रों को 32 प्रतिशत आरक्षण के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सीटों के आवंटन के संबंध में कवायद की जा रही है। वहीं, इस बार अनुसूचित जाति का आरक्षण 16 प्रतिशत से चार फीसदी कम होकर 12 प्रतिशत हो गया है। ओबीसी का आरक्षण 14 प्रतिशत यथावत रखा गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए आरक्षण के अनुसार प्रवेश की तैयारी एक-दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी। मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग हो रही है।
इससे छात्रों को काफी आसानी होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए मध्यप्रदेश की एक एजेंसी से टाइअप किया है। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए छात्र वेबसाइट एमपी ऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन कर सकते हैं। यह वेबसाइट पीएमटी का रिजल्ट आते ही खुल जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस एजेंसी से ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए तय एजेंसी के प्रदेशभर में 1200 से अधिक सेंटर हैं। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स इन्हीं केंद्रों पर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन के बाद छात्रों को रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज तथा शासकीय डंेटल कॉलेज में प्रमाणपत्रों की जांच करानी होगी। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद ही छात्र ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे।
छात्र सेंटर्स पर ही फीस देकर रसीद ले सकेंगे, जिसे वह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और वीजा कार्ड के जरिए भी पेमेंट कर सकेंगे। जिनके घरों मंे इंटरनेट की सुविधा है, वह घर बैठे काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे।
एमबीबीएस की कहां, कितनी सीटें?
कॉलेज कुल ऑल इंडिया सेंट्रल स्टेट
सीटें कोटा कोटा कोटा
मेडिकल 150 22 05 123
कॉलेज रायपुर
सिम्स बिलासपुर 100 15 03 82
मेकॉज जगदलपुर 50 07 02 41
कुल सीटें 300 44 10 246
डेंटल कॉलेज की कुल सीटें- 400, इसमें 100 शासकीय डेंटल कॉलेज व 300 सीटें तीन निजी डेंटल कॉलेजों की शामिल हैं।
दूसरा चरण हफ्तेभर बाद
पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के एक हफ्ते बाद इसका दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान एमबीबीएस व बीडीएस की खाली सीटें भरी जाएंगी। दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद भी सीट खाली रही तो अगस्त के आखिरी सप्ताह में तीसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। एमसीआई के नियमानुसार मेडिकल कॉलेजों मंे 31 अगस्त तक प्रवेश अनिवार्य है।
॥ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए वेबसाइट तैयार हो गई है। अब नए आरक्षण के हिसाब से छात्रों को मेडिकल व डेंटल कॉलेजों मंे प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन काउंसिलिंग से छात्रों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी सुविधा होगी।
डॉ. सुबीर मुखर्जी, संचालक चिकित्सा शिक्षा






