मनरेगा की शिकायतें मुफ्त में ऑनलाइन दर्ज होंगी
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 03:55(10/02/12)
रायपुर. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार अब आनलाइन शिकायतें दर्ज करेगा। इसके लिए लोगों को पैसे भी नहीं लगेंगे। सभी जिलों के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी कर दिए गए हैं।
पंचायत विभाग में मनरेगा की योजना पर काम हो रहे हैं। इन कार्यो में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। इसकी शिकायतें केंद्र सरकार तक पहुंच रही हैं। इस वजह से सरकार ने इसमें और पारदर्शिता लाने और शिकायतों के निराकरण के लिए आनलाइन कांसेप्ट को चुना है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि इस सुविधा का अफसर गलत फायदा उठा सकते हैं।
वे दोषियों को सावधान कर सकते हैं। इससे सरकार के पारदर्शिता के मंशा धरी रह जाएगी। जिलों के साथ ही जिला पंचायतों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य स्तर का हेल्प लाइन नंबर 1800-233-2425 है। सभी जिलों के नंबरों के प्रारंभ में 1800 -233 डॉयल करना होगा।