जगदलपुर.रकम लाने के विवाद में पीटकर कर मां की हत्या कर दी। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार पुलिस ने किया। जमीन के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक पुत्र ने अपनी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी, मामला बोधघाट थाना क्षेत्र के अघनपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार अघनपुर निवासी 55 वर्षीय गोमती कश्यप ने कुछ माह पूर्व अपनी जमीन अपने ही दामाद को 6 लाख रुपए में बेच दी थी। दामाद ने 1 लाख रुपए देकर बाकी रकम बाद में देने की बात कही थी।
गोमती के पुत्र 17 वर्षीय प्यारेलाल कश्यप ने सोमवार को अपनी मां को बची रकम लाने के लिए जीजा के घर भेजा था। वहां से लौटने पर उसकी मां के साथ, उसका जीजा भी घर पहुंचा और प्यारेलाल से मारपीट की, जीजा के जाने के बाद प्यारेलाल ने अपनी मां की पिटाई लात, घूसों व पत्थर से कर दी। इस दौरान गोमती को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
छमाई पेपर में फेल होने पर डांटा, लेकिन वो सहन नहीं कर पाई
बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
एक्जाम में नहीं बताए जवाब, कॉलेज बना युद्ध का मैदान