राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
'रेप' को लेकर नहीं बंद हो रही भाजपाइयों की जुबान, सांसद जी भी बोल गए...
भास्कर न्यूज
| Jan 10, 2013, 06:37AM IST

रायपुर। भाजपा संसदीय दल के मुख्य सचेतक और सांसद रमेश बैस ने बुधवार को विवादास्पद बयान दिया।
उन्होंने कहा कि बराबरी की या बड़ी लड़कियों के साथ दुष्कर्म समझ में आता है, पर नाबालिग बच्चियों के साथ ऐसा जघन्य अपराध करना गलत है। इनको फांसी पर लटका देना चाहिए।
उन्होंने कांकेर में कन्या आश्रम की बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में यह बयान दिया।
उधर, कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि बैस का बयान आपत्तिजनक है। किसी के साथ भी दुष्कर्म जायज नहीं है। सभी महिलाओं की इज्जत समान होती है। बैस इस बात का ध्यान रखें।










