राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अफजल की फांसी से मुस्लिम नेता सहमत, फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
भास्कर न्यूज
| Feb 10, 2013, 08:38AM IST

रायपुर। संसद पर हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरु को फांसी का शहर के मुस्लिम समाज ने खुलकर स्वागत किया है। समाज के प्रमुख लोगों का साफ कहना था कि आतंकवाद का साथ देने वाले हर अपराधी की सजा मौत ही होनी चाहिए। आतंकवादी को कोई धर्म नहीं होता। शनिवार को राजधानी में पुलिस गश्त करती रही किसी इलाके से अप्रिय वारदात की खबर नहीं है।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हाजी सलीम अशरफी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की शांति इस बात प्रतीक का है कि कोई भी सच्चा मुस्लिम कभी भी आतंकवाद के साथ नहीं हो सकता। इस्लाम ने कभी भी किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया है।
शहर काजी मौलाना मोहम्मद अली फारुकी के अनुसार जो देश को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए या गद्दारी करे उसकी सजा मौत ही होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष युनूस कुरैशी कहते हैं कि आतंकवाद का मुकाबला मिलकर करना होगा। अफजल जैसे आतंकवादी की फांसी पर मुस्लिम समाज बेहद खुश है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। अफजल गुरु की वजह से इस्लाम बदनाम हो रहा था। एक बड़े आतंकवादी को फांसी देने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता में खुशी की लहर है।
(संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देने का स्वागत करने के लिए राष्ट्रीय मुस्लिम मंच समेत विभिन्न संगठनों ने जयस्तंभ चौक पर पटाखे फोड़े। चौक पर लोगों को मिठाइयां भी बांटी गईं।)









