विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Naxalites Adopted A New Way Of Explosion Electronic IED Grew Anxiety.

'यह तो ट्रेलर है, मांग नहीं मानी तो दो दिन में बड़े विस्फोट'

भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 10:04AM IST
 
 

रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से लगे गरियाबंद के जंगल में रविवार तड़के हुए आईईडी (इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। नक्सलियों ने काले रंग के बैग की चेन से विस्फोटक के ट्रिगर को जोड़ दिया था।
 
जंगल में मिले इस बैग की चेन जैसे ही खोली गई, आईईडी में जबर्दस्त विस्फोट हो गया। बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से कुछ अफसर बाल-बाल बचे।
 
दूसरी तरफ नुआपाड़ा के नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि पुलिस ने गरियाबंद इलाके में कांबिंग ऑपरेशन बंद नहीं किया तो नक्सली दो दिन के अंदर बड़ा विस्फोट करेंगे। इस सूचना के बाद फोर्स को हाई अलर्ट कर दिया गया है। 
 
गरियाबंद जिले में मैनपुर राजमार्ग पर हुए विस्फोट में घायल डीएसपी राजकुमार मिंज समेत तीन पुलिस कर्मियों को राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बैग में रखे गए आईईडी में करीब एक से दो किलो विस्फोटक रखे जाने का अनुमान है।
 
गरियाबंद के एसपी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि घटनास्थल से पांच किलो का बम बरामद किया गया था जिसे बाद में डिफ्यूज किया गया। यह बैग वहां से करीब 50 मीटर दूर पड़ा था। ऐसी हालत में यह पता लगाना कठिन था कि इसका संबंध नक्सलियों से है या नहीं। जवानों ने अपने स्तर पर उसकी जांच की। बाद में चेन खोलते समय हादसा हो गया। गर्ग ने भी माना कि बैग की चेन के साथ आईईडी तैयार किए जाने का यह अपनी किस्म का पहला मामला है। 
 
इंजेक्शन की सिरिंज, तार या अन्य चीजों की मदद से प्रेशर बम बनाने के तरीके पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस इस आईईडी की जांच में जुटी है। इसमें फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि, नक्सलियों ने गरियाबंद इलाके में छह और सात जनवरी को बंद का आह्वान किया है।
 
ओडिशा-गरियाबंद की सीमा पर बड़ी संख्या में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना पुलिस के पास थी। इसीलिए पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश थे। छत्तीसगढ़- ओडिशा बॉर्डर डिवीजन कमेटी के प्रमुख और सचिव रामचंद्रन उर्फ कार्तिक के साथ दो से से तीन सौ नक्सलियों की मौजूदगी की भी सूचना है।
 
ये तो ट्रेलर है
 
नक्सलियों की नुआपाड़ा डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता बुधराम पहरिया ने रविवार दोपहर को एक बयान में छत्तीसगढ़ पुलिस से गरियाबंद में कांबिंग ऑपरेशन बंद करने को कहा है। नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं किया गया तो दो दिनों के अंदर वहां बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री जिम्मेदार होंगे।
 
गरियाबंद में हुए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी भी नुआपाड़ा के इस नक्सली नेता ने ली है। मैनपुर मार्ग पर आज जिस जगह पर विस्फोट हुआ वह ओडिशा सीमा से बमुश्किल 20 किमी दूर है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment