विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Nirmal Baba Tightened The Screws, Raipur, Police S

'निर्मल बाबा आप जो चमत्कार कर रहे हैं, उसका आधार क्या है'

dainik bhaskar news | Apr 17, 2012, 07:38AM IST
 
 


रायपुर/भोपाल/नई दिल्ली.टोटकों से लोगों की मुश्किलें दूर करने का दावा करने वाले निर्मल बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को रायपुर पुलिस ने बाबा के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। उन्हें खुद या अपने प्रतिनिधि को भेजकर पक्ष रखने को कहा गया है। भोपाल पुलिस मंगलवार को नोटिस करने जा रही है।
 
सिटी एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नोटिस में बाबा से पूछा गया है कि जिन चमत्कारों की बात वह कर रहे हैं, उसका आधार क्या है। अब पुलिस को ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जिसने बाबा को पैसा भेजा हो। लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म कायम करने की तैयारी में है।
 
निर्मल बाबा के खिलाफ योगेंद्र शंकर शुक्ला ने डीडीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बाबा के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरपुर और अलीगढ़ में भी शिकायतें दर्ज हुई हैं। अधिकतर लोगों ने ठगी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। एक व्यक्ति ने कहा कि बाबा ने पहले उसे खीर खाने की सलाह दी। इससे उसे शुगर की बीमारी हो गई है। एक मई को मेरठ के सीजेएम कोर्ट में मामले पर सुनवाई होगी।
 

'निर्मल बाबा का पैसा शहीदों की पत्नियों में बांट दो'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment