विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> No Any New Train In This Budget For State

इस बार बजट में राज्य को कोई नई ट्रेन नहीं

भास्कर न्यूज | Feb 20, 2013, 07:58AM IST
 
 

रायपुर। इस बार रेल बजट में बिलासपुर जोन को नई ट्रेन मिलने की उम्मीद नहीं है। जोनल मुख्यालय ने न तो नई ट्रेनों के लिए कोई प्रस्ताव भेजा है और न ही रेल मंत्रालय बड़ी संख्या में नई रेल शुरू करने के मूड में है। हालांकि, इसकी भरपाई के लिए जोन को पीक सीजन में समर स्पेशल के रूप में 5 नई ट्रेनें मिलेंगी।
 
फिलहाल, हटिया-नागपुर, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का पटरी पर आना तय हो गया है। वहीं बिलासपुर-जम्मूतवी, बिलासपुर-पुणो और पुरी-सत्य साईं नगर स्पेशल के लिए फाइलें टेबलों पर दौड़ रहीं हैं। वर्ष-2013-14 का रेल बजट 26 फरवरी को संसद में पेश होगा। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
समाजसेवी संगठनों से लेकर जनप्रतिनिधि तक नई ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं। कई ट्रेनों को बजट में हरी झंडी मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है, लेकिन रेल मंत्रालय से कुछ और ही संकेत हैं।
 
रेलवे के जानकार कहते हैं कि रेल मंत्रालय पर जनप्रतिनिधियों का दबाव पड़ा तो भले ही एक या दो ट्रेन मंजूर कर ली जाए, लेकिन जोनल स्तर से ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया है। ट्रेनों का विस्तार भी मुश्किल ही है।
 
दरअसल, जोन से चलने वाली ट्रेनों की रैक खाली रहने के बजाय कनेक्टिंग ट्रेन के रूप में चल रही हैं। ऐसे में किसी भी ट्रेन के विस्तार के लिए नई रैक की जरूरत पड़ेगी। रेल मंत्रालय के पास रैक की ऐसी कमी है कि वर्ष 2012-13 के बजट में घोषित ट्रेनें अब तक पटरी पर नहीं आ सकी हैं।
 
अप्रैल से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
 
हटिया-नागपुर समर स्पेशल एक अप्रैल को हटिया से रवाना होगी। दो अप्रैल को यह ट्रेन नागपुर से हटिया के लिए रवाना होगी।   हटिया-नागपुर स्पेशल सोमवार और नागपुर-हटिया हर मंगलवार को छूटेगी। यह ट्रेन जून तक 13 फेरे पूरे करेगी।  
 
इसी तरह शालीमार-एलटीटी समर स्पेशल 3 अप्रैल 2013 से शुरू होगी। वहीं एलटीटी-शालीमार 5 अप्रैल से पटरी पर आएगी। यह ट्रेन अप्रैल से जून तक 13 फेरे पूरा करेगी। शालीमार से यह बुधवार और एलटीटी से हर शुक्रवार को छूटेगी। रेल प्रशासन इन ट्रेनों की विस्तृत समयसारिणी और ट्रेन नंबर जारी करने में जुटा है।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment