विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Now Hariprasad Resolve Battle Between Jogi And Con

अब हरिप्रसाद सुलझाएंगे अजीत जोगी और संगठन के बीच की लड़ाई

भास्कर न्यूज | Oct 07, 2012, 06:47AM IST
 
 

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और संगठन खेमे के बीच की लड़ाई को सुलझाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद मोर्चा संभालेंगे। बताया जा रहा है कि इस बारे में हरिप्रसाद को अधिकृत किया गया है कि वे एक बार श्री जोगी से बात कर विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो पार्टी किसी निर्णय की दिशा में आगे बढ़ेगी।



नईदिल्ली में दो दिन की कवायद के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे और केंद्रीय कृषि मंत्री डॉ. चरणदास महंत शनिवार की शाम को रायपुर लौट आए। चूंकि इस मामले में कोई अधिकृत तौर पर बात करने को तैयार नहीं है इसलिए अटकलों का दौर तेज हो गया। संगठन खेमे से भी अलग-अलग बातें सुनने को मिल रही हैं। वहीं जोगी खेमे से यह बातें सामने आईं कि खास कुछ नहीं हो पाया।



लिहाजा सारी बातों से यह संकेत जरूर मिल रहे हैं कि प्रदेश प्रभारी हरिप्रसाद पूरे विवाद का पटाक्षेप करने के लिए अजीत जोगी से बात करेंगे। इस पूरे विवाद में प्रमुख नेताओं को आपत्ति इसी बात पर है जोगी समर्थक नेता और अमित जोगी उनके क्षेत्रों में जाकर दौरे कर रहे हैं। इन दौरों से पार्टी संगठन को भी दूर रखा जा रहा है।



आने वाले दिनों में यह देखा जाएगा कि जोगी खेमे की गतिविधियां किस तरह चल रही हैं। अगर उनमें संगठन को मदद मिलती नहीं दिखी और दूसरे नेताओं की नाराजगी जस की तस बनी रही तो फिर नए सिरे से विचार किया जाएगा। आगे क्या करना है, इसका मोटा-मोटा खाका पार्टी ने तैयार कर लिया है।




अब तक मुझसे किसी ने बात नहीं की है : जोगी शाम को उन खबरों ने जोर पकड़ लिया जिनमें यह कहा जाने लगा कि अजीत जोगी से पार्टी अमित की गतिविधियों पर अंकुश लगाने कहा है। इस तरह की बातें सामने आने पर श्री जोगी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा-अब तक मुझसे या अमित जोगी से किसी ने बात नहीं की है।




कोई झगड़ा नहीं है हरिप्रसाद मैंने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को दूसरे कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। पार्टी में कोई झगड़ा नहीं है। सारे नेताओं में एकजुटता है। हाथ मिलाकर काम करने में कोई बुराई नहीं है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment