कंपनियां 3 जी अनलिमिटेड डाटा के नाम पर लिमिटेड डाटा दे रही हैं। कंपनियां विज्ञापनों के जरिए थ्रीजी सेवा बिना समय सीमा के देने का दावा करती है, लेकिन यह प्लान सीमित डाउनलोडिंग तक ही होता है।
ये सिलसिला 6 माह से भी ज्यादा समय से चल रहा है। 3जी कनेक्शन महंगा होने के कारण नेटवर्किग कंपनियों को बड़ा घाटा हो रहा था, घाटे को पूरा करने के लिए कंपनियों ने 3जी के रेट 70 फीसदी तक कम करने का ऐलान कर दिया। फिर शुरू हुआ खेल अनलिमिटेड 3जी प्लान का।
लिमिटेड 3जी के बाद नेटवर्क गायब
मोबाइल कंपनियां विज्ञापन में तो थ्री जी को अनलिमिटेड बताती हैं, उसके बाद कनेक्शन लेने आए ग्राहकों को लिमिटेड कनेक्शन की जानकारी दी जाती है, वो भी गिने चुने कस्टमर्स को।्र ५ जीबी या १क् जीबी तक ३ जी मिलने की बात सुनकर ही ग्राहक संतुष्ट हो जाते हैं। उसके बाद होता यह है कि कस्टमर को पता ही नहीं चलता कि यह डाटा कब खत्म हो गया। समय सीमा के पहले वह कंपनी से पूछे तो जवाब मिलता है कि आपने डाटा इस्तेमाल कर लिया है। लेकिन आपको २जी डाटा मिलता रहेगा। जबकि वास्तविकता होती यह है कि ३जी डाटा खत्म होने के बाद २जी स्पीड भी खत्म हो जाती है। यानी कि इंटरनेट काम करना ही बंद कर देता है।
कोर्ट पर निर्भर
कंपनी विज्ञापन में जो दिखाती है यदि वह उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा तब उपभोक्ता फोरम में अनुचित व्यापार व्यवहार के अंतर्गत प्रकरण बनता है। स्टेट फोरम के अधिकारी राजकिशोर सिन्हा के अनुसार फिर सजा क्या होगी यह पूरी तरह से कोर्ट पर निर्भर होता है।
बिना जानकारी थ्री जी ऑन
कुछ कंपनियां तो बिना ग्राहकों को सूचना दिए थ्रीजी सेवा शुरू कर जमकर शुल्क वसूल रही हैं। कंपनियों को जैसे ही मालूम चलता है कि ग्राहक के पास थ्रीजी सेवा वाला मोबाइल हैंडसेट है, वे बिना जानकारी दिए थ्रीजी सेवाएं शुरू कर देती हैं। दूरसंचार विशेषज्ञों के अनुसार कंपनियां ग्राहकों को महंगे और आकर्षक विज्ञापन के जरिये जाल में फंसा रही हैं।
कंपनियों का गोलमोल जवाब
रिलायंस कम्युनिकेशन के नेशनल एग्जक्यूटिव सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव नारायण के अनुसार कंपनियों की भी अपनी पॉलिसी होती है, यह सही है कि अनलिमिटेड नाम से ही प्लान होते हैं। लेकिन, कोई भी चीज लिमिट में ही दी जा सकती है। रही बात नेटवर्क की तो लोकेशन के अनुसार नेटवर्क और स्पीड कम ज्यादा होतीे रहती है। वहीं, टाटा डोकोमो के मप्र, छत्तीसगढ़, गुजरात सर्कल हेड शैलेन्द्र सिंह के अनुसार कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ताओं को ३जी प्लान के बारे में पूरी जानकारी हो।