राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Police Seeking For Mantu, Accused Of Duplicate Cylinder In Many Cities Of Maharashtra
नकली सिलेंडर के आरोपी मंटू की तलाश महाराष्ट्र के कई शहरों में
भास्कर न्यूज
| Feb 24, 2013, 06:53AM IST
रायपुर। नकली सिलेंडर बनाने का मास्टरमाइंड मंटू तापड़िया की तलाश एक बार फिर तेज कर दी गई है। विधानसभा में नकली सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री का मामला उठने के बाद पुलिस ने अपनी टीम को महाराष्ट्र के कई शहरों में तलाशी के लिए रवाना कर दी है।
पुलिस का दावा है कि मंटू के सभी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के घरों में लगातार दबिश दी जा रही है। अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंटू के नाम की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश महाराष्ट्र के अहमदनगर, उमरेड, शिरडी, नागपुर समेत कई शहरों में की जा रही है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में रहने वाले उसके रिश्तेदारों की भी सूची तैयार कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
गौरतलब है कि नकली सिलेंडर के अलावा तीन सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की सब्सिडी चोरी के मामले में फंसे आदर्श गैस एजेंसी का संचालक संदीप दयाल भी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
पुलिस की ढीली जांच के चलते दोनों बड़े मामलों में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों के पकड़ से बाहर रहने की वजह से इस पूरे घोटाले के कई राज सामने नहीं आ पाए हैं। जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि मंटू और आदर्श गैस कंपनी के मालिक के बीच नजदीकी संबंध थे। इस बारे में खाद्य विभाग ने कुछ सबूत भी जुटाए हैं।







