विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Pool Is Wonderful Throughout The Years, Pure Water

चमत्कारी कुंड जिसमें सालों भर रहता है शुद्ध पानी, इसके अंदर है अजूबा सुरंग!

Bhaskar News | Jul 22, 2012, 00:09AM IST
 
 


नरहरपुर. नरहरपुर से 12 किमी की दूरी पर प्रकृति की गोद में बसे ग्राम लिलवापहर-कुसुमपानी के बीच प्रकृति का अनुपम सौंदर्य देखने को मिलता है। यहां स्थित एक विशाल चट्टान पर कुंड है जिसमें साल के बारहों महीने शुद्ध पानी रहता है। लेकिन पिछले एक दो वर्षो से कुंड में गर्मी के मौसम में जलस्तर थोड़ा कम जरूर होने लगा है।

आसपास के लोग यहां घूमने तथा प्राकृतिक दृश्य का आनंद उठाने आते हैं। कुंड के आसपास सुरक्षा के साधन नहीं होने से शरारती तत्व इसमें पत्थर आदि डाल देते हैं। शरारती तत्वों की इन हरकतों से कुंड के अस्तित्व को भी खतरा है। ग्राम पंचायत किशनपुरी के आश्रित ग्राम लिलवापहर की पंच कोमल नेबला ने बताया कि इस पहाडी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते कुंड की सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि इस कुंड में एक अजूबा सुरंग है जिसका संबंध यहां से 8 किमी दूर देवीनावागांव तलाब से है। कुंड के प्रति आसपास के गांव के लोगों में बहुत ज्यादा आस्था है। आसपास के गांवों नवडबरी , कुसुमपानी, लिलवापहर के ग्रामीण यहां पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment