विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Pool Party

पूल पार्टी के दौरान अश्लील हुड़दंग करने वाले हिरासत में

Bhaskar news | Sep 01, 2012, 04:27AM IST
 
 



रायपुर। यहां केनॉन होटल में पिछले रविवार को पूल पार्टी के दौरान अश्लील हुड़दंग (देखें पार्टी की 15 तस्‍वीरें) करने वाले सात युवक-युवतियों, पार्टी आयोजित करने वाले इवेंट ग्रुप के डायरेक्टर और उसके स्टाफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को एक दर्जन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे और उन्हें घेरकर पकड़ा।
हिप्नो हाइवे गो ऑन पार्टी में हदें पार करते हुए शराब के जाम छलकाने वाले युवक-युवतियों को जब सिविल लाइन्‍स थाने लाया गया तो वे मुंह छिपाते दिखे। इस पार्टी का रायपुर के लोगों ने जम कर विरोध किया। इसके विरोध में शहर में जुलूस तक निकाले गए। लोगों की चिंता थी कि इस तरह का चलन उनके बच्‍चों को किस ओर ले जाएगा? वे पुलिस-प्रशासन से भरोसा चाहते हैं कि दोबारा इस तरह की पार्टी शहर में आयोजित नहीं होने दिया जाए। हालांकि अधिकारियों की चिंता यह है कि इस तरह की पार्टी पर रोक लगाने के लिए उनके पास कोई ठोस कानून नहीं है। 
पार्टी में शामिल कुछ लड़कियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझा कर छोड़ दिया। लेकिन चार लड़कों के खिलाफ अराजकता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। हालांकि उन्‍हें जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। होटल में अश्लील इवेंट करवाने वाले शशिराज इवेंट ग्रुप के डायरेक्टर नवीन सिंह ठाकुर और इवेंट मैनेजर नितीश कुमार को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। 
PHOTOS: देखिए किस तरह पूल डांस पार्टी में हुई सारी हदें पार
पूल डांस पार्टी में रात एक बजे तक चला अश्लीलता का खेल
रायपुर के होटल में हुई रेन व पूल पार्टी
एक और घटना ने छत्‍तीसगढ़ को किया शर्मसार, प्रसव के दौरान अस्‍पताल में एमएमएस बनाने का आरोप

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment