विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Removal Of The Uterus Into The Hospital Featured I

गर्भाशय निकालने के पड़ताल में गुप्ता अस्पताल पर छापा

bhaskar news | Jun 26, 2012, 06:38AM IST
 
 

धमतरी. राजधानी के बाद अब धमतरी में भी गर्भाशय निकालने की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को धमतरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ डॉ. केएस शांडिल्य द्वारा गठित टीम ने गुप्ता अस्पताल में छापा मारा। छानबीन के बाद यहां दो रजिस्टर जब्त किए गए हैं। जांच टीम दोपहर एक बजे गुप्ता अस्पताल पहुंची।

डॉक्टरों ने गुप्ता नर्सिग होम में पिछले कुछ माह में हुए ऑपरेशनों का ब्यौरा मांगा। नर्सिग होम से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन रजिस्टर चेक किए। बताया गया है कि दिसंबर 2011 से मई 2012 के बीच इस अस्पताल में 223 महिलाओं के गर्भाशय निकाले गए। यहां कम उम्र की महिलाओं के भी गर्भाशय निकालने की शिकायत मिली है। जांच दल इस बात की जांच कर रहा है कि ऑपरेशन की नौबत क्यों आई।

साथ ही किन परिस्थितियों में ऑपरेशन किए गए, स्वास्थ्य विभाग की टीम इसी की जांच कर रही है। गौरतलब है कि स्मार्ट कार्ड के माध्यम से गुप्ता अस्पताल में पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्भाशय के ऑपरेशन किए गए हैं। उधर, सीएमओ डॉ शांडिल्य ने कहा कि शहर के अस्पतालों में बड़ी संख्या में गर्भाशय के ऑपरेशन हुए हैं। सभी नर्सिग होम की जांच शुरू कर दी गई है।


गलत करने वालों पर हो कार्रवाई : डॉ. गुप्ता


गुप्ता नर्सिग होम के अधीक्षक डॉ. प्रभात गुप्ता का कहना है कि कम उम्र की महिलाओं के गर्भाशय निकालना बहुत गलत बात है। कुछ डॉक्टरों ने ऐसा कर पूरे मेडिकल प्रोफेशन को बदनाम किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके यहां एक भी ऐसा केस नहीं है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment