विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Retired Principal Was Murdered By Watchman Accused Arrested From MP

रिटायर्ड प्रिंसिपल की चौकीदार ने की हत्या, आरोपी मप्र से गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 06:16AM IST
 
 

मनेंद्रगढ़। केन्द्रीय विद्यालय रेलवे के रिटायर्ड प्रिसिंपल रामकुमार की रविवार को पड़ोस में रहने वाले चौकीदार ने हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। हालांकि कुछ ही घंटे बाद उसे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बिजुरी के पास गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
 
61 वर्षीय रामकुमार 30 जून 2012 को सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी व बेटी के साथ अपने निजी आवास में रहते थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे चौकीदार उनके घर के सामने पहुंचा और धारदार कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया।
 
रामकुमार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व उनके परिजन घर से निकले। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्राचार्य ने करीब तीन वर्ष पूर्व दूसरा विवाह किया था। इसी दौरान उनका पहली पत्नी से तलाक भी हुआ था।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी चौकीदार की रामकुमार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर दो माह पहले भी झड़प हो चुकी थी। मृतक के परिजनों को मोबाइल से घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment