भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि दमकसा चौकी अंतर्गत ग्राम तरहुल में ठगों के गिरोह ने शनि सुधारने के नाम पर ग्रामीण शानिराम पुरामें के घर से नगद व जेवर की ठगी कर फरार हो गए। नगदी समेत ठगी गए जेवर की कुल कीमत 56 हजार आंकी गई है।
4 पुरुष, 5 महिलाएं व दो बच्चों वाला यह गिरोह 22 जनवरी को शानिराम के घर शाम 6 बजे पहुंचा और अपने को शनि देर करने वाला बताया। शनि राम के पिता सोमारू राम ने इन लोगो पर भरोसा कर अपने घर का शनि दूर करवाने की बात कही।
गिरोह के सदस्य शाम को शनि राम के घर के आगे ही तंबू लगाकर कर सो गए। 23 जनवरी को सुबह 8 बजे शनि राम के पिता को बुलाए और हाथ देखने की बात कही, हाथ देखते ही उसके पिता को बोला कि तुम्हारे घर में शनि लगा हुआ है।
जल्दी शनि दूर नहीं तो तुम्हारा बेटा मर जाएगा। गिरोह के सदस्यों ने शनि दूर करने दो किलो चांदी व दस हजार की आवश्यकता होगी जिसे तुरंत वापस कर देगें कह कर जाल फेंका। गिरोह के बातों में आकर सोमारू राम ने घर के जेवर उन्हें दे दिए। जब घर में जेवर कम पड़ा तो पड़ोसी के घर से भी जेवर लाकर दिया।
परिवार वालों ने घर में रखे सारे जेवर व नगदी दे दी। गिरोह उसे बड़ी चालकी से दूसरी थैली में रख लिया तथा खाली थैला समारू राम को सौंप दिया। कुछ समय बाद उसे खोलने कहा गया। मौक फायदा उठाते हुए गिरोह माल लेकर चंपत हो गया। घर वालों ने थैला खोलकर देखा तो सारा माजरा समझ में आया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरोह क्षेत्र में और भी वारदात कर सकता है, इसलिए इससे सजग रहने की आवश्यकता है।