राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सफल हुआ सर्चिंग अभियान... गिरफ्तार हुए तीन वारंटी नक्सली
भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 07:10AM IST

कांकेर/दुर्गूकोंदल। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्चिंग अभियान में पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से तीन स्थाई वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक के खिलाफ पांच दर्जन से अधिक हत्या, लूट, अपहरण के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।
दुर्गूकोंदल थानांतर्गत ग्राम कोदापाखा स्थित बीएसएफ कैंप से सहायक कमांडेंट एमएस सिद्दीकी के नेतृत्व में बीएसएफ व जिला पुलिस बल का संयुक्त दल सर्चिग पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जवानों ने मन्हाकाल गांव से 30 वर्षीय नक्सली मनेसिंह उसेंडी पिता बिदे सिंह निवासी को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ दुर्गूकोंदल थाने में 10 तथा कोयलीबेड़ा में 57 हत्या, लूट, अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2010 में भुसकी के पास हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था। इसमें बीएसएफ के तीन जवान शहीद हुए थे। पुलिस को उसे 12 वर्षो से तलाश थी।
दुर्गूकोंदल थाना प्रभारी धीरज मरकाम ने बताया कि वर्तमान में वह एनहुर जनताना सरकार का सचिव था। इसके पहले वह सीएनएम डिविजन कमेटी का कमांडर रह चुका है। केशकाल तथा कोयलीबेड़ा दलम में भी सक्रिय था।
इसी तरह ताड़ोकी थाना से बीएसएफ तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कचहर, गूंजनार, जिंगनार, चिपोंडी, मुरनार, मलमेटा, एड़ानार, सरंडी में सर्चिग के दौरान सरंडी गांव से 28 वर्षीय डगेश्वर जैन पिता हसिया राम तथा 30 वर्षीय श्रीराम ध्रुवे पिता लक्ष्मण राम को गिरफ्तार किया।








