राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Chhatisgarh >> Bilaspur >> Second Wife Was Murdered By Husband, Conspiracy Made With His First Wife
पहली पत्नी संग रची साजिश, 'मुराद' पूरी होते ही ले ली 'दूसरी' की जान
भास्कर न्यूज
| Feb 20, 2013, 07:44AM IST

बिलासपुर. बेटे की चाहत में चार बेटियों वाले पति-पत्नी ने एक घिनौनी साजिश रच डाली। आपसी सहमति से पति एक महिला को चूड़ीहाई पत्नी बनाकर ले आया। जैसे ही उससे लड़का हुआ, दंपती ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को मंगलवार की रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर से करीब 30 किमी दूर ग्राम हरदी के 30 वर्षीय अभेलाल सूर्यवंशी की शादी जगनतीन बाई से हुई थी। शादी के बाद दोनों की 4 बेटियां हुईं। बेटे की चाहत में दोनों ने किसी और महिला से ख्वाहिश पूरी करना तय किया।
अभेलाल ने पास के ही गांव बकरकुदा की शैलबाई को चूड़ीहाई पत्नी बना लिया। शैलबाई उसके घर पर रहने लगी। साथ में जगनतीन भी रहती थी। कुछ समय बाद शैलबाई को बेटा हुआ।
इच्छा पूरी होने के बाद 12 फरवरी की रात करीब 9 बजे शैलबाई की जगनतीन व अभेलाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव का गुपचुप अंतिम संस्कार करना चाहा। इससे शैलबाई के पिता रामलाल खूंटे को संदेह हुआ। उसने पुलिस को खबर कर दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया।







