विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Sharma Suicide Case In Raipur

SHARMA SUICIDE CASE: पुलिस ने मांगे सरकारी दस्तावेज

Bhaskar news | Aug 05, 2012, 04:50AM IST
 
 

रायपुर। जल संसाधन विभाग के एसई किशोर शर्मा के सुसाइडल मामले में पुलिस ने अब विभागीय टीप मांगी है। एसडीओ गोपाल मेनन व सब इंजीनियर केआर साहू के खिलाफ सुसाइडल नोट में प्रताड़ना का जिक्र था। अब उनसे व शर्मा से संबद्ध तमाम कामकाज व बातों को लेकर टीप मांगी गई है।


पुलिस अब तक इस पूरे मामले में निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। विभाग के दो अमीन कर्मियों का बयान लिया गया है। इन दोनों से पुलिस को किसी तरह से घोटाले या विभागीय परेशानी से संबंधित जानकारी नहीं मिली है। दोनों ने शर्मा व एसडीओ के बीच किसी तरह के विवाद से भी इनकार किया है। अब तक की जांच में सरस्वती नगर पुलिस ने विभाग व शर्मा के घर से सभी दस्तावेज बरामद किए है। शर्मा ने सुसाइड नोट में एसडीओ मेनन व एसई साहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मियों का भी बयान हो चुका है। कर्मियों ने एसडीओ, एसई और किशोर शर्मा के बीच के विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस ने शर्मा की पत्नी और बेटे अनुभव का बयान भी दर्ज किया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शर्मा अफसरों की प्रताड़ना के शिकार हुए हैं।


जल संसाधन मंत्री पर एफआईआर हो
कांग्रेस ने जल संसाधन विभाग के सब इंजीनियर किशोर शर्मा के आत्महत्या के मामले में जल संसाधन मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव एनके असवाल के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शेखर दत्त को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि परसदा-सुंदरकेरा के काडा नाला प्रोजेक्ट की तरह अनेक घोटाले छिपे हैं। घोटालों व भ्रष्टाचार के कारण ईमानदार इंजीनियर को जान गंवानी पड़ी। मंत्री नेताम और प्रमुख सचिव एनके असवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच की जानी चाहिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment