विज्ञापन
 
 
 
 

शराब का ढक्कन तो खुला, बन रहा था पैग तभी...

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 04:48(10/02/12)
 
 
 
 

रायपुर.गुढ़ियारी थाने की छत पर बुधवार की रात शराब की महफिल सजी थी। थाने का मुंशी ड्यूटी से छूटने के बाद पैग बना रहा था। एक हवलदार और सिपाही जाम से जाम टकरा रहे थे।   महफिल के रंग में तब भंग पड़ा जब गोगांव में गोली चली और मीडियाकर्मी थाने पहुंच गए। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद तीनों मुंह छिपाकर भागे लेकिन बच नहीं सके।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिपांशु काबरा ने गुरुवार सुबह तीनों को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। थाने में शराबखोरी से बेहद खफा काबरा ने थानेदारों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

 

उन्होंने चेताया है कि भविष्य में किसी थाने में इस तरह की गतिविधि उजागर होने पर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निलंबित किए गए भरत यादव और गिरधर गोपाल द्विवेदी हवलदार हैं। आरक्षक अजय सिंह थाने में रीडर है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भरत यादव की ड्यूटी रात 8 बजे खत्म हो गई थी। वह थाने का मुंशी है। इसके बावजूद वह घर नहीं गया और महफिल सजाकर बैठ गया। गोपाल ने ड्यूटी पर रहते हुए शराब पी। ऐसा पता चला है कि तीनों को पता नहीं था कि गोगांव में गोली चली है। वे अपनी मस्ती के मस्त थे। गोली कांड का कवरेज करने और अफसरों से मिलने के लिए मीडिया वाले थाने पहुंचे, तो अंदर सन्नाटा था। इसी बीच उनको छत में चल रही महफिल का पता चला।

 

मीडियाकर्मी छत पर पहुंच गए। उन्हें देखकर शराब पी रहे पुलिस वाले भाग खड़े हुए, लेकिन उनकी हकीकत सामने आ गई। मीडिया टीम ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिग भी कर ली थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

Keeping it hot
Tribute to Rajiv Gandhi
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment