राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अगस्त में होंगे छात्रसंघ चुनाव
bhaskar news
| Jun 27, 2012, 07:07AM IST
उच्च शिक्षा संचालनालय में मंगलवार को समन्वय समिति की स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा सचिव के बीच अगस्त में छात्रसंघ चुनाव कराने और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव की नियुक्ति पर सहमति बनी।
पिछले साल भी छात्रसंघ चुनाव का मसला समन्वय समिति में रखा गया था, पर चुनाव की प्रक्रिया व उम्मीदवारों की पात्रता तय नहीं होने की वजह से प्रस्ताव को पुनर्विचार के लिए कुलपतियों के बीच भेज दिया गया। जब तक वहां से नियम संशोधित हो कर आए वार्षिक परीक्षा का समय आ गया। इस कारण चुनाव अगले साल के लिए टाल दिया गया। अब उसे एक बार फिर समन्वय समिति के सामने रखा गया है।
हुए कई फैसले
15 जून से शुरू होगा कॉलेजों का एकेडमिक कैलेंडर।
सभी कॉलेजों का संचालन एक ही नियम के तहत होगा।
रविवि में पाठ्यक्रम, कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी अध्यादेश संशोधित
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में इसी साल से मीडिया कम्युनिकेशन में एमफिल








