राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सब इंस्पेक्टर प्री के नतीजे घोषित
dainik bhaskar
| Jun 08, 2012, 03:07AM IST

डीजीपी अनिल एम नवानी और परीक्षा प्रभारी आईजी दुर्ग रेंज आरके विज ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सबसे ज्यादा बिलासपुर जिले के कुल 2,298 उम्मीदवारों का सलेक्शन हुआ है। दूसरे नंबर पर रायपुर रहा जहां 2,013 उम्मीदवार पास हुए। सबसे कम बीजापुर जिले में 83 उम्मीदवारों का चयन हुआ जहां परीक्षार्थियों की संख्या भी कम थी।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 22,533 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 11,860 को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। नवानी के साथ एडीजी आनंद तिवारी, आईजी प्रशासन पवन देव, आईजी अरुण देव गौतम समेत भर्ती समिति के तमाम अधिकारी उपस्थित हुए। दो पालियों में होगी मेंस परीक्षा : मेंस की लिखित परीक्षा 24 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी।
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच विषय से संबंधित पेपर होगा। मेंस में बस्तर संभाग से जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर व बीजापुर जिले शामिल हैं।बिलासपुर संभाग से बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर और रायगढ़, रायपुर संभाग से रायपुर, महासमुंद और धमतरी जिले, दुर्ग संभाग से दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम और सरगुजा संभाग से सरगुजा, अंबिकापुर और जशपुरनगर जिले शामिल हैं।
14 दावा-आपत्तियां, दो का निराकरण
आईजी पवन देव ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कुल 14 दावा-आपत्तियां आई थीं। इनमें से दो सही पाए गए, जिनके अनुसार प्रश्नपत्र में आंशिक त्रुटियां पाई गईं। इनका तत्काल निराकरण कर इसी आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सूची में ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा उपनिरीक्षक (फिंगरप्रिंट/विवादास्पद दस्तावेज) और उपनिरीक्षक (रेडियो) के लिए विकल्प भरा गया है वे दिनांक 25 जून को निर्धारित, विज्ञान (गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र) की परीक्षा प्रात: 9 से 11 बजे तक में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे। ऐसे अभ्यार्थियों की संख्या 411 है। 24 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सुबह और दोपहर की परीक्षा के लिए एक ही प्रवेश पत्र दिया जाएगा।






