राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ठिठुराने लगीं उत्तरी-पश्चिमी हवाएं, 4 डिग्री के नीचे जा सकता है तापमान
भास्कर न्यूज
| Jan 10, 2013, 05:58AM IST

रायपुर। पिछले कुछ दिनों से ठंडक बढ़ी है। उत्तर भारत में तो भारी ठंड पड़ ही रही है, वहीं इसका सीधा असर राजधानी पर भी दिख रहा है। देश का उत्तर-पश्चिम एरिया में कड़ाके की ठंड है और उस एरिया की हवाएं राजधानी पहुंच रही है। इस कारण शहर में पिछले कुछ दिनों से ठंड अधिक बढ़ गई है। राजधानी का मौसम शुष्क है और बादल साफ होने के कारण ही ठंड का बढ़ना बताया जा रहा है।
नतीजतन अर्ली मॉर्निग और लेट नाइट सड़कों पर अलाव जलाकर आग सेंकते लोगों को भी देखा जा सकता है। सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। वैसे जनवरी के जलवायु लक्षण सामान्य तौर पर दिसंबर जैसे ही माने जाते हैं। आकाश सामान्यत: स्वच्छ एवं बादल रहित है। जनवरी का सामान्यत: न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस होता है। जबकि मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
दो पूर्वानुमान भी
पंजाब और कश्मीर की हवाएं राजधानी में चल रही हैं। इसलिए पूर्वानुमान लगाया गया कि अगले 48 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान खुला रहेगा। यानी ठंड इतनी ही रहेगी। साथ ही मौसम विभाग द्वारा वॉर्निग भी दी गई है, कि राज्य के कई शहर शीत लहर की भारी चपेट में आ सकते हैं। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा, कोरिया जैसे एरिया में 4 डिग्री के नीचे तापमान जा सकता है। जिस कारण वहां की फसल को नुकसान हो सकता है।






