विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> The Mayor Said The Demolition Of Dilapidated Build

जर्जर भवनों को गिराने कहा मेयर ने

bhaskar news | Jun 26, 2012, 07:28AM IST
 
 

रायपुर. महापौर किरणमयी नायक ने कमिश्नर तारन प्रकाश सिन्हा से कहा है कि पूरे शहर की जर्जर भवनों की सूची तैयार कर उन्हें गिरा दिया जाए। मेयर ने कमिश्नर से कहा कि हर साल गणोश पूजा के समय मात्र सूची जारी की जाती है। लेकिन गणोश उत्सव के बाद कोई कार्रवाई नहीं होती है। अब बाकायदा जर्जर भवन की सूची जारी होने के बाद उसका भौतिक सत्यापन करने के बाद अगर भवन खस्ता हाल में है तो उसे गिरा दिया जाए। साथ ही छत के ऊपर लगे ऐसे होर्डिग जो गिरने की स्थिति में है, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश मेयर ने दिए हैं।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऐसे ही एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया था। ऐसे जर्जर मकानों की सूची अच्छी खासी लंबी है, जो पिछले कई सालों से तैयार रखी है। महापौर ने आयुक्त से कहा है कि वह इस मुद्दे पर तत्काल जोन कमिश्नरों और जोन नगर निवेश प्रभारियों की बैठक लें। इन भवनों को नहीं गिराए जाने की सूरत में कभी भी हादसा हो सकता है। इसी तरह से खतरनाक होर्डिग पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बारिश और आंधी के समय अगर कोई भी ऐसा होर्डिग गिरा, तो भारी क्षति हो सकती है।


आज ऋतु की पंडवानी

नगर निगम की नई इमारत व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक साल पूरे कर लिए। पिछले साल 25 जून को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इमारत का लोकार्पण किया था। मंगलवार को दोपहर 3 बजे एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में निगम के संस्कृति विभाग पंडवानी गायन का आयोजन कर रहा है। पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा इस अवसर पर पंडवानी गायन प्रस्तुत करेंगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment