विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> The Per Capita Income Grew To Rs 6000 This Year

इस साल 6 हजार रुपए बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

भास्कर न्यूज | Feb 23, 2013, 08:02AM IST
 
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय करीब छह हजार रुपए बढ़ने का अनुमान है। वर्ष 2011-12 के 46 हजार 743 रुपए की तुलना में वर्ष 2012-13 में यह 52 हजार 689 रुपए होने की संभावना जताई गई है। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके अनुसार राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है, पर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय औसत 68 हजार 747 रुपए से पीछे चल रहा है। हालांकि राज्य ने आर्थिक विकास के मामले में राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया है।
 
कृषि, खनिज, इंडस्ट्री और सेवा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि काफी अच्छी है। यहां तक कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में राज्य ने राष्ट्रीय औसत 5.0 प्रतिशत से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8.57 प्रतिशत की तरक्की हासिल की है।
 
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की प्रगति की संभावनाएं भी काफी हैं। 2012-13 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद 91 हजार 933 करोड़ रुपए होना अनुमानित है। कृषि क्षेत्र में 5.27, उद्योग क्षेत्र में 6.74 और सेवा क्षेत्र में 12.06 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है।   
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment