नल से निकाल रही थी पानी तभी अचानक बाल्टी में गिरा...और लग गई भीड़

कांकेर।शहर के टिकरापारा वार्ड में रविवार दोपहर को एक सार्वजनिक नल के पानी से पतला लंबा सर्प निकला।
इस नल से पहली बार सर्प निकला है, लेकिन वार्ड के अन्य नल से इससे पूर्व भी गंदा पानी निकलने तथा कीड़े निकलने की शिकायत आम है। रोकथाम के लिए पालिका द्वारा कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। रविवार को दोपहर 2 बजे वार्ड की प्रीति यादव पानी भर रही थी तभी नल से एक लंबा पतला सर्प निकला। सर्प देखने के लिए भीड़ लग गई।
इस नल से कई परिवार के लोग पानी भरते हैं। पानी टंकी में गंदगी या पाइप लाइन में लीकेज सर्प निकलने का कारण माना जा रहा है। नाली की भी सफाई नहीं होने से गंदगी से होकर जीव जंतु चले जाते हैं। ऐसा पानी पीना सेहत के लिए घातक है। नगरपालिका को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वार्ड की तिहारीन नेताम, विद्या नायक, पिंकी ध्रुव ने बताया कि नल के पानी से इस तरह से विषैले जीव का आना स्वास्थ्य के लिए खतरा है।






