विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Weather Was Clear But Not Difficult, Mercury Would Fall

मौसम हुआ साफ लेकिन मुश्किल नहीं, अब और गिरेगा पारा

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 06:29AM IST
 
 

रायपुर। राजस्थान में बना कम दबाव का क्षेत्र हरियाणा की ओर चला गया है। इसका असर छत्तीसगढ़ से खत्म हो गया है। इसलिए रविवार सुबह रायपुर में धूप खिली। पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है।
 
इससे रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
 
शुक्रवार से राज्यभर में हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। रायपुर, बिलासपुर सहित कई जगहों पर तेज बारिश हुई और हवाएं चलीं। शनिवार देर रात भी राजधानी में तेज बारिश हुई।
 
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी गोपाल राव ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र खिसकने से राज्य में मौसम लगभग साफ हो गया है।
 
हवाओं की दिशा अब उत्तर हो गई है। इस वजह से अब तापमान में चार-पांच डिग्री की गिरावट आएगी। इससे थोड़ी ठंड महसूस होगी। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रारोड और जगदलपुर आदि जगहों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री कम रहा। पिछली रात रायपुर सहित राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। रायपुर में साढ़े छह मिलीमीटर बारिश हो गई।
 
दुर्ग में 12.4, चांपा में 16 और बिलासपुर में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 41.2 मिलीमीटर बारिश अंबिकापुर में रिकॉर्ड की गई। रविवार को दिन में लगभग प्रदेशभर में सूखा रहा। माना में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment