विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Where Will Be Admitted Without A Doctor

बिना भर्ती किए कहां से आएंगे डॉक्टर

पीलूराम साहू | Sep 28, 2012, 08:22AM IST
 
 


रायपुर. अस्पताल प्रशासन और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से आंबेडकर अस्पताल में इस समय स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जबर्दस्त कमी है। सालों से संविदा पर काम कर रहे डॉक्टरों को नियमित नहीं किया जा रहा। नियमित भर्ती तो दूर संविदा पदों पर भी दो साल से नियुक्ति बंद है। कई डॉक्टर आंबेडकर अस्पताल में काम करने के इच्छुक हैं, पर उनको भर्ती का आदेश होने का इंतजार करने को कहा जाता है। अस्पताल प्रबंधन का यह रुख अस्पताल और मरीजों के हितों पर भारी पड़ रहा है। कई विभाग एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे हैं। कई सुपर स्पेशियालिटी डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के मेडिकल कॉलेज डीकेएस भवन में अगले साल आंबेडकर-2 को कैसे चालू करेगा, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा। आंबेडकर अस्पताल के कई विभाग आज भी संविदा पर नियुक्त डॉक्टरों के भरोसे हैं। सुपर स्पेशियालिटी व अन्य विभाग केवल एक-एक विशेषज्ञों से चल रहा है। इसके बावजूद डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो रही। मेडिकल कालेज में टीचिंग स्टाफ के केवल 25.6 फीसदी पदों पर ही नियमित डाक्टर हैं। 42 फीसदी से कुछ ज्यादा पद संविदा के पास हैं और 28 फीसदी पद खाली हैं। इसके बावजूद संविदा डॉक्टरों को स्थाई करने या नौकरी पर बनाए रखने के लिए राज्य शासन या अस्पताल प्रशासन के पास कोई पॉलिसी ही नहीं है। तीन साल के अंदर दर्जनभर से ज्यादा डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। इसकी वजह से निजी अस्पतालों में मिलने वाला अच्छा पे पैकेज है। संविदा डॉक्टरों को एकमुश्त वेतन मिलता है। न भत्ता मिलता है और न ही नियमित डॉक्टरों की तरह छुट्टियां या एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश। राज्य सरकार ने हाल में संविदा डॉक्टरों के वेतन में 15 से 25 हजार रुपए महीने की वृद्धि की है, जो विशेषज्ञ चिकित्सकों को बांधे रखने के लिए नाकाफी माना जा रहा है। दो साल से नियमित या संविदा पर नियुक्ति ही बंद है। लगभग नौ माह पहले सात साल तक काम करने वाले जनरल सर्जन डॉ. गंभीर सिंह ने इसलिए नौकरी छोड़ दी, क्योंकि इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा था। वे एसोसिएट प्रोफेसर रैंक के सर्जन थे, लेकिन नियमित पद के लिए वेकेंसी ही नहीं थी। हताश होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। यही हाल न्यूरो सर्जन डॉ. नरेश कृष्णानी का रहा। वे भी नियमित नहीं किए जाने से हताश थे। अन्य नौकरी छोड़ने वाले संविदा डॉक्टर निजी अस्पतालों में अच्छे पैकेज मिलने के कारण चले गए। आगामी तीन साल में दर्जनभर प्रोफेसर रैंक के डॉक्टर रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की मान्यता बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी के कार्यकाल में कई संविदा डॉक्टर नौकरी छोड़कर गए, लेकिन उनके स्थान पर नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई। जो डॉक्टर यहां काम करना चाहते हैं, उन्हें भर्ती विज्ञापन निकलने तक इंतजार करने कहा जा रहा है। विज्ञापन कब निकलेगा, इसका जवाब देने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में कम स्टाफ से ही अस्पताल चल रहा है। तीन सालों में 12 संविदा डॉक्टरों ने छोड़ी मेडिकल कॉलेज की नौकरी केवल एक संविदा डॉक्टर के भरोसे चल रहे ये विभाग आंबेडकर अस्पताल का टीबी एंड चेस्ट, प्लास्टिक सर्जरी व पीडियाट्रिक्स सर्जरी विभाग एक-एक संविदा डॉक्टर के भरोसे चल रहे हैं। न्यूरो सर्जरी और किडनी रोग विभाग में एक-एक नियमित डॉक्टर हैं। कैथलैब में एक भी कार्डियक सर्जन नहीं है। कुछ साल पहले यूरो सर्जन के लिए डॉ. संजय जैन ने विजिटिंग डॉक्टर के रूप में काम करना शुरू किया था। बाद में नौकरी छोड़ दी। नेफ्रालॉजिस्ट डॉ. शुभ्रा दुबे का भी यही हाल रहा। सीधी बात डॉ. सुबीर मुखजी, डीएमई भर्ती का प्रस्ताव सरकार के पास सवाल- मेडिकल कॉलेज में खाली पदों पर डॉक्टरों की भर्ती कब तक होगी? जवाब- राज्य शासन को महीने भर पहले प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जैसे ही वहां से स्वीकृति आएगी, भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सवाल- कई संविदा डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा रहे हैं? जवाब- नहीं, ऐसी बात तो नहीं है। हमारे पास तो डॉक्टर भर्ती होने के लिए आते हैं। संविदा का कार्यकाल तो एक साल का होता है। सवाल- कहने का मतलब यह है कि स्टाफ लगातार कम हो रहा है। आगामी तीन साल में लगभग एक दर्जन सीनियर डॉक्टर भी रिटायर हो जाएंगे। जवाब- हां ये तो सही है। खाली पदों पर जरूर भर्ती की जाएगी। नाम पद विभाग डॉ. गंभीर सिंह एसो. प्रोफेसर जनरल सर्जरी डॉ. विनोद सिंह असि. प्रोफेसर जनरल सर्जरी डॉ. नरेश कृष्णानी एसो. प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी डॉ. दिनेश पटेल असि. प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी डॉ. किशोर झा असि. प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी डॉ. सुमन मित्तल असि. प्रोफेसर कैंसर डॉ. दावले असि. प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. श्रीमती पटेल असि. प्रोफेसर गायनिक डॉ. सारिका साहू असि. प्रोफेसर गायनिक डॉ. आसिफ मेमन असि. प्रोफेसर प्ला. सर्जरी डॉ. दास असि. प्रोफेसर पीडियाट्रिक डॉ. संजय तिवारी असि. प्रोफेसर ईएनटी स्टाफ फैक्ट फाइल, टीचिंग स्टाफ पद कुल नियमित संविदा खाली प्रोफेसर 32 24 00 08 एसो. प्रोफेसर 76 25 05 46 असि. प्रोफेसर 120 17 74 29 डिमांस्ट्रेटर 41 03 35 03 कुल पद 269 69 114 77




 




Photos : कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है यह झांकी



थाने और बीएसएफ कैंप पर हमले की साजिश विफल



पीएससी में राज्य के 40% सवाल अनिवार्य




 




 



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment