राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
होटल में आशिक के साथ पकड़ी गई 'पत्नी' का था एक खास मकसद
भास्कर न्यूज
| Jan 06, 2013, 05:27AM IST

रायगढ़. रायपुर के जेल रोड स्थित एक होटल से पकड़ी व्यवसायी जितेंद्र चौधरी की पत्नी प्रतिमा चौधरी ने अपने ससुरालवालों को सबक सिखाने के इस घटना को अंजाम दिया था।
रायपुर से दोनों को पकड़कर शुक्रवार को पुलिस उन्हें घरघोड़ा ले आई है। पुलिस सोमवार को 27 साल की प्रतिमा और उसके कथित प्रेमी 21 साल के राजकुमार को को कोर्ट में पेश करेगी।
दोनों के बयान लिए जाने के बाद असल मामला सामने आएगा। इससे पहले महिला के पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। उसकी पत्नी घर से 22 लाख रुपए व 25 तोले सोने-चांदी के गहने के साथ फरार हुई थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है।
शिकायत दर्ज होने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने मामले से जिले के आला अधिकारियों को अवगत कराया। इससे पूरे प्रदेश की पुलिस अलर्ट हो गई। तशुक्रवार की रात होटलों की सर्चिग के दौरान रायपुर पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी राजधानी पुलिस ने रायगढ़ पुलिस को दी। इससे घरघोड़ा पुलिस एक टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई। जहां घरघोड़ा पुलिस प्रेमी जोड़े को लेकर शहर पहुंच गई है। व्यवसायी पत्नी व उसके आशिक को न्यायालय प्रस्तुत कर उनके बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी कहानी का खुलासा हो पाएगा।
रिमांड पर ले सकती है पुलिस
व्यवसायी की पत्नी को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के बाद मामले की हकीकत खुलकर सामने आ सकती है। वहीं पुलिस न्यायालय में आरोपी आशिक राम कुमार पटले के रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी। जिससे प्रेम प्रसंग व अपहरण के बीच की सच्चाई का पता लगाया जा सके।






