विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> Wife's Murder 'Sahadeva' Reached The Station

काम करते-करते कर हुई 'लव मैरिज का अंत हुआ खून' से

bhaskar news | Jun 25, 2012, 05:01AM IST
 
 


रायपुर. पुरानी बस्ती के बंधवापारा में रविवार शाम सहदेव जोशी नामक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी वर्षा की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने में सरेंडर कर दिया। दोनों शहर के एक मॉल में काम करते थे। काम के दौरान प्रेम हुआ और उन्होंने सालभर पहले शादी कर ली। शादी के बाद से लगातार उनके बीच झगड़े हो रहे थे। हत्या की मुख्य वजह भी यही झगड़े थे।
दूसरी जाति की होने के बावजूद वर्षा को सहदेव के घर वालों ने अपना लिया था। उनकी एक तीन माह की बच्ची भी है। रविवार को उनके घर वाले रिश्तेदार के यहां छट्ठी के कार्यक्रम में गए थे। सहदेव को वर्षा ने अपने बीमार होने का हवाला देकर मोबाइल पर फोन कर घर बुलवा लिया। मॉल से छुट्टी लेकर सहदेव घर पहुंचा तो देखा कि वर्षा की तबीयत ठीक थी। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद सहदेव ने पत्नी का गला दबा डाला। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment