महिला खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
Source: bhaskar news | Last Updated 03:54(31/01/12)
रायपुर। राज्य शासन ने दो उत्कृष्ट महिला खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य की टीमों के कर्मचारी खिलाड़ियों को पदक मिलने पर उनकी टीम मैनेजर व कोच को अब 1500 रुपए प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश पर अमल करने को कहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर दोनों खिलाड़ियों को स्कूलों में बाबू के पद पर पदस्थ किया गया है। कराटे में जौहर दिखाने वाली रक्षा घोष को भनपुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में और शीतल पवार को डूमरतराई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक ग्रेड-3 के रूप में पदस्थ किया गया। उनकी नियुक्ति राज्य शासकीय सेवा भर्ती नियम 2010 के प्रावधानों के तहत की गई है। आदेश डीपीआई ने जारी किए।